आदिवासी महिला से कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म

आदिवासी-महिला-से-कट्टे-की-नोंक-पर-दुष्कर्म

डबरा

मध्य प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच डबरा में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने पीड़िता के झोपड़े में घुसकर कट्टे की नोंक पर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात सिटी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के कुछ लोग कच्चे झोपड़ा बनाकर रहते थे। वहीं NH 44 हाईवे पर महेंद्र बाथम नाम का युवक होटल चलाता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शनिवार देर रात शराब के नशे में झोपडी में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टा अड़ा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय तक थाने में बैठी रही। काफी देर बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर बयान लेने के बाद आरोपी महेंद्र बाथम को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि रिपोर्ट में कट्टा जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा देर इंतजार नहीं कराया गया। मेडिकल और प्रक्रिया पूरी कराने में कुछ समय जरूर लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…