छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने संवेदना की व्यक्त, प्रशासन को दिए समन्वय बनाने के निर्देश

रायपुर

 प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है. इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है.

रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…