प्रचार&प्रसार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री साय दुर्ग में तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पाटन में करेंगे रोड शो और सभाएं

दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन आज तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों ताक झोंकेंगे. इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में रोड शो करने के साथ सभाएं करेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 तक रहेंगे. इस दौरान महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए बस स्टैंड से महाराजा चौक तक रोड शो करेंगे.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल और नगर पंचायत पाटन में लक्ष्मी नारायण पटेल के लिए रोड शो एवं सभाएं करेंगे.

 

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…