मौसम विभाग का अलर्ट जारी, चलने वाली हैं तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी भी होगी, रहे सावधान!

मौसम-विभाग-का-अलर्ट-जारी,-चलने-वाली-हैं-तेज-हवाएं,-बारिश-और-बर्फबारी-भी-होगी,-रहे-सावधान!

नई दिल्ली
फरवरी में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार से अपना असर दिखाने वाला है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी, जिससे सर्दी आपकी कंपकंपी भी छुड़ा सकती है। साथ ही, 9 फरवरी से लेकर 12 तारीख तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में बदरा बरसने वाले हैं। आईएमडी की ओर से इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान में शुष्क बना हुआ है मौसम
राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार को करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश
जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश और हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष सर्दी काफी असामान्य रही है। रातें सामान्य से अधिक ठंडी और दिन गर्म हैं। सर्दियों में वर्षा की कमी भी देखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू -कश्मीर में जनवरी में बारिश की भारी कमी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 29 जनवरी तक 87 प्रतिशत से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10-11 फरवरी को मौसम थोड़ा सक्रिय हो सकता है, जिससे कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान जताया गया है।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…