महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके घर पर की मुलाकात

महाराष्ट्र:-सीएम-देवेंद्र-फडणवीस-ने-मनसे-प्रमुख-राज-ठाकरे-से-उनके-घर-पर-की-मुलाकात

मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस की राज ठाकरे से यह पहली मुलाकात है।

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई? ऐसी संभावना है कि राज ठाकरे और भाजपा स्थानीय चुनाव में साथ आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा विधान परिषद के सदस्य प्रसाद लाड के मुताबिक, राज ठाकरे ने सीएम फडणवीस को मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क के पास स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया था। हालांकि, लाड ने इस मुलाकात के संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज ठाकरे ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया था। जबकि, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। हालांकि, राज ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किए थे। उनकी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव जीत नहीं पाया था।

 

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…