हैदराबाद में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

हैदराबाद-में-शॉपिंग-कॉम्प्लेक्स-में-लगी-भीषण-आग

हैदराबाद
तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चारमीनार के पास दिवानदेवीडी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में मुख्य रूप से कपड़े की दुकानें थीं। उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…