भाजपा विधायक मंच से बगावत करने वालों को धमकी देती हुईं आई नजर, वीडियो वायरल

सूरजपुर

 छत्तीसगढ़ के सरगुजा से संभाग एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो सूरजपुर से सामने आया है. इस वीडियो में भाजपा विधायक मंच से बगावत करने वालों को धमकी देती हुईं नजर आ रही हैं.

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से विधायक शंकुलता पोर्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. विधायक पोर्ते चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मंच से पार्टी से बगावत करने वालों को चेतावनी या कहिए धमकी दे रही हैं. विधायक शकुंतला पोर्ते जरही नगर पंचायत में आयोजित सभा के दौरान खुले मंच से अपने ही पार्टी के बागी प्रत्याशियों को कहा बगावत करने वाले प्रत्याशी वापस आ जाएं, नहीं तो मैं बर्दाश्त नहीं करेंगी.

उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सभी की जानकारी है, मेरे पास बताने वाले भी हैं. भाजपा को सपोर्ट नहीं किया, तो मैं भी किसी का काम नहीं करूंगी.’ उन्होंने आगे कहा कि मेरा क्या होगा नहीं जानती, लेकिन बाकी लोग अपना सोच लें.”

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…