निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज, दीपक बैज की होगी छ

निकाय-चुनाव-परिणाम-के-बीच-कांग्रेस-संगठन-में-उच्च-स्तर-पर-बदलाव-की-चर्चा-और-तेज,-दीपक-बैज-की-होगी-छ

रायपुर

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। इस चर्चा को बल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से और मिल गया। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है।

अब सवाल यह है कि बैज की छुट्टी होगी तो कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर भी चर्चा बहुत तेज है और ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं।

वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है। खैर, ऐलान कभी भी हो, लेकिन चर्चा तो तेज हो चली है। बस इंतजार है चर्चाओं पर विराम का।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…