प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसा , बस और बोलेरो की आमने&सामने टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

प्रयागराज-में-हुए-भीषण-सड़क-हादसा-,-बस-और-बोलेरो-की-आमने-सामने-टक्कर,-10-श्रद्धालुओं-की-मौत,-19-घायल

रायपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क में छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह हादसा मेजा इलाके के अमिलिया गांव में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीती रात 2 बजे हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जो कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई की। परिजनों को जानकारी दी गई।

 

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…