उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बेला&सिलपरा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल-ने-बेला-सिलपरा-बाईपास-सड़क-निर्माण-कार्य-का-किया-निरीक्षण

बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का घटेगा दबाव

रीवा
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन बेला-सिलपरा बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बाईपास मार्ग में बनाये जा रहे पुलों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेला से सिलपरा बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा शहर में रिंग रोड के दोनों भाग पूरे हो जायेंगे।

जबलपुर तथा सतना की ओर से आने वाले एवं सीधी और सिंगरौली को जाने वाले वाहनों को बेला से सीधा मार्ग मिल जायेगा। बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का दबाव घटेगा। यह बाईपास रीवा के साथ-साथ सीधी और सिंगरौली जिले के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की बाधा आने पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करायें। बरसात से पहले बाईपास सड़क का निर्माण में पूरा करायें।

 

  • Related Posts

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…

    मुरैना में खाद्य विभाग का छापा, 4.50 लाख रुपये का मिल्क केक और मावा जब्त

    1740 किलो मिल्क केक और 120 किलो मावा बरामद, रैपिड टेस्ट में स्टार्च और न्यूट्रलाइजर के संकेत मुरैना। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने…