नेशनल हाइवे में भीषण हादस, ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, जिन्दा जला ट्रेलर चालक

नेशनल-हाइवे-में-भीषण-हादस,-ट्रेलर-ने-ट्रक-को-मारी-जोरदार-टक्कर,-जिन्दा-जला-ट्रेलर-चालक

रायपुर

राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई.

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान करने के प्रयास जारी है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…