बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन

बलौदाबाजार-की-पूर्व-अध्यक्ष-अंजु-जैन-का-लंबी-बीमारी-के-बाद-निधन

बलाैदाबाजार

नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया. वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं. दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे. अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है.

आज होगा अंतिम संस्कार
नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था. रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी. रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मंत्री टंकराम वर्मा ने जताया शोक
बलौदाबाजार के विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजू जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनका जाना नगर के लिए अपूर्णीय क्षति है. अंजू काफी मिलनसार व जनहित के लिए कार्य करने वाली महिला थी. ईश्वर उन्हें श्रेष्ठ स्थान दे और इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…