बहराइच जिले में टेंट लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत

बहराइच-जिले-में-टेंट-लगाते-समय-करंट-लगने-से-एक-युवक-की-मौत

मिहीपुरवा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में टेंट लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर में मातम पसर गया है। युवक पड़ोस में मुंडन कार्यक्रम में टेंट लगा रहा था। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन का जा रही है।

घर में पसरा मातम
यह पूरा मामला जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी के गुलरा गांव का है। जहां, बुधवार दोपहर टेंट संचालक निखिल गुप्ता (22 वर्ष) अपने पड़ोसी हीरालाल के घर में टेंट लगा रहा था। हीरा लाल के यहां मुंडन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एलईडी लाइट का तार जोड़ते समय वह करंट के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में निखिल गुप्ता को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर ले आए जहां कई घंटे तक महिलाएं उसे मृत न मानते हुए तेल मालिस कर होश में लाने की कोशिश में जुटी रही। मृतक चार भाई, बहन थे। जिसमें वह सबसे बड़ा था। निखिल के पिता को दोनों आखों से दिखाई नहीं देता। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेंदारी उसके ऊपर थी।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…