रायपुर में डॉग बाइट का मामला आया सामने, 6 साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला

रायपुर-में-डॉग-बाइट-का-मामला-आया-सामने,-6-साल-के-बच्चे-पर-किया-जानलेवा-हमला

रायपुर

राजधानी रायपुर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. दलदल सिवनी के आर्मी चौक में आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. गंभीर हालत में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

यह घटना 13 फरवरी की देर शाम की है. इलाके के बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. साथी बच्चों ने पीड़ित बच्चे के पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. जानकारी के मुताबक, कुत्तों के हमले से उनके शरीर में 200 से ज्यादा छेद हुए हैं. वहीं सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…