छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़-में-पश्चिमी-विक्षोभ-के-प्रभाव-से-बदला-मौसम-का-मिजाज

रायपुर

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिनों एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। उत्तर और पूर्व भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपेक्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश और आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में दिन में तेज धूप पड़ने वाली मौसम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब ठंड  भी लगने लगेगी।

 

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…