नीमच में मची अफरा&तफरी, अचानक मधुमक्खियों ने भेड़ चरा रहे लोगों पर किया हमला

नीमच-में-मची-अफरा-तफरी,-अचानक-मधुमक्खियों-ने-भेड़-चरा-रहे-लोगों-पर-किया-हमला

नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों ने भेड़ चरा रहे लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला जावद थाना क्षेत्र के धनेरिया रोड का है। जहां शनिवार दोपहर को खेत में भेड़ चरा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब राजस्थान के पाली जिले से आए रेबारी भेड़ चरवाहों का परिवार भेड़ों के साथ जावद की ओर आ रहा था। इस दौरान जंगल के पास स्थित एक पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों के झुंड ने भेड़ चरा रहे लोगों और भेड़ों पर अचानक हमला कर दिया।

हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जावद के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से 5 घायलों को नीमच जिला अस्पताल में रेफर किया गया। बाकी दो घायलों का इलाज जावद के अस्पताल में किया जा रहा है। जावद के सिविल अस्पताल में इलाज के बाद 4 घायलों को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि बाकी घायलों को उचित उपचार मिल रहा है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…