प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र

प्रदेश-में-सड़क-दुर्घटनाओं-में-कमी-लाने-के-लिए-प्रशिक्षण-केन्द्र

भोपाल

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में 3 स्तरों पर ड्रायविंग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जा रही है। यह प्रशिक्षण केन्द्र प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इंदौर और छिंदवाड़ा में प्रादेशिक स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। छतरपुर में प्रादेशिक स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र की भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही सिंगरौली, धार, सतना, सीधी, रायसेन, रीवा, दमोह, देवास एवं विदिशा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य जारी है। भोपाल, छतरपुर और बैतूल में स्वीकृत प्रादेशिक ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में प्रतिवर्ष 78 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएँ वाहन चालक की गलती के कारण होती हैं। इस उद्देश्य से प्रदेश में ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

  • Related Posts

    Gwalior: बुलेट की पटाखे जैसी आवाज पर विवाद, गार्डन संचालक को धमकाकर की हवाई फायरिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh ग्वालियर के मुरार इलाके में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि दो युवकों ने…

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…