प्रधानमंत्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में करेंगे विधायकों से चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री-मोदी-कुशाभाऊ-ठाकरे-सभागार-में-करेंगे-विधायकों-से-चर्चा:-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जनप्रतिनिधियों से यह चर्चा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में चल रही तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सभागार में आगमन, जनप्रतिनिधियों से चर्चा, रात्रि भोज से लेकर प्रस्थान तक की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की चर्चा के लिए तैयार किए गए सभागार में बैठक व्यवस्था का मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित यहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…