राजधानी रायपुर में आज सुबह से तेज धूप और चल रही है ठंडी हवाएं

राजधानी-रायपुर-में-आज-सुबह-से-तेज-धूप-और-चल-रही-है-ठंडी-हवाएं

रायपुर

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में गिरावट होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण उत्तर से हवा आने की सम्भावना है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में करीब 2 डिग्री तक गिरावट होने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। फिर भी बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में गरज-चमक सम्भव है।

यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान
छत्तीसगढ़ में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अम्बिकापुर में 13.6 डिग्री तापमान रहा.  

राजधानी में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज सुबह से तेज धूप और ठंडी हवाएं चल रही है. मौसम विभाग ने आज रायपुर में मौसम मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…