जबलपुर में करीब 5 करोड़ रुपए की धान गायब, 22 लोगों के खिलाफ FIR

जबलपुर-में-करीब-5-करोड़-रुपए-की-धान-गायब,-22-लोगों-के-खिलाफ-fir

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में करीब 5 करोड़ रुपए की धान गायब हो गई है। इस बड़ी गड़बड़ी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 5 सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दरअसल, विभिन्न वेयर हाउस ने कई किसानों से धान खरीदी की थी। लेकिन जब इसका तौल किया गया तो करीब 2268 मीट्रिक टन धान गायब थी ,जिसके कीमत लगभग 5.21 करोड़ रुपए थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 5 सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

इन सोसायटी से जुड़े लोगों पर हुई FIR

सेवा सहकारी समिति पनागर की नर्मदा एग्रो
सेवा सहकारी समिति मझौली के माँ वेयर हाउस
सेवा सहकारी समिति मझौली के जय भवानी वेयर हाउस
सेवा सहकारी समिति कटंगी के गुरुजी वेयर हाउस
सेवा सहकारी समिति महाराजपुर के शुभी एग्रो वेयर हाउस

गौरतलब है कि हाल ही में जबलपुर में सोसायटी से करीब 7 हजार मीट्रिक टन धान गायब हुई थी। जिसके बाद कलेक्टर ने जांच का आदेश देते हुए सहकारी समितियों का 23 करोड़ रुपए का भुगतान रोक दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे।

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…