सतना में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने ज्वेलरी शॉप में छापेमार कार्रवाई की

सतना-में-सेंट्रल-जीएसटी-की-टीम-ने-ज्वेलरी-शॉप-में-छापेमार-कार्रवाई-की

सतना
मध्य प्रदेश के सतना में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीच बाजार पन्नीलाल चौक स्थित राजेश ऑर्नामेंट के ज्वेलरी शॉप में छापेमार कार्रवाई की। जबलपुर से आई टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से दूसरे ज्वेलरी शाॅप संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। बता दें कि यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायतों के बाद की गई है। जीएसटी टीम ने शोरूम का शटर बंद कर दिया है।
 
टीम खरीद-बिक्री के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस जांच में बडी कर चोरी का खुलासा हो सकता है। हालांकि यह कार्रवाई लगातार अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संचालक द्वारा कितने की कर चोरी की गई है। जीएसटी टीम द्वारा दुकान संचालक से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है। बता दें कि जानकारी होने पर स्टेट व सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…