एमसीबी जिले के 46 केन्द्रों में आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

एमसीबी-जिले-के-46-केन्द्रों-में-आज-से-बोर्ड-परीक्षा-प्रारंभ

एमसीबी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च  2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्तर पर उड़न दस्ता दल की नियुक्ति कर दी गई है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…