वन विहार और राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का समय बदला, जानें नई एंट्री टाइमिंग

वन-विहार-और-राष्ट्रीय-मानव-संग्रहालय-का-समय-बदला,-जानें-नई-एंट्री-टाइमिंग

भोपाल
 मध्यप्रदेश की झीलों से घिरी खूबसुरत राजधानी भोपाल अपने खानपान और टूरिस्ट एडवेंचर के लिए पूरे देश में एक अलग स्थान रखती है. जहां आप तालाब के सुंदर दृश्य से लेकर आदिवासी कला और रहन-सहन देख सकते हैं. राजधानी भोपाल के बीचों बीच श्यामला हिल्स की पहाड़ियों पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र है. इसके साथ ही वन विहार नेशनल पार्क भी भोपाल आए टूरिस्ट्स की मस्ट-वॉच लिस्ट में शुमार होते हैं. अब गर्मी के मौसम के ठीक पहले यहां की एंट्री टाइमिंग में बदलाव हुआ है.

राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अगर आप घूमने जाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि यहां एंट्री के समय में बदलाव हुआ है. जिसके बाद अब 1 मार्च से 31 अगस्त 2025 तक मानव संग्रहालय की समस्त मुक्ताकाश और अंतरंग भवन की विभिन्न प्रदर्शनियों रोज सुबह 11 बजे से शाम के 6.30 बजे तक दर्शकों के देखने के लिए ओपन रहा करेंगी. इसके अलावा मानव संग्रहालय हर सोमवार और नेशनल हॉली-डे पर बंद रहा करेगा.

वन विहार में 5 से 7 मार्च तक देर से होगी एंट्री
झीलों के शहर भोपाल में अगर आप पक्षियों से लेकर तरह-तरह के जानवरों का दीदार करना चाहते हैं तो वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आपके ही इंतजार में है, लेकिन हां अब अगर आप वन विहार नेशनल पार्क में जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आने वाले 5 से लेकर 7 मार्च तक वन विहार टूरिस्ट के लिए जरा देरी से खुलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीच वन विहार में जानवरों की गिनती होगी जो 5 से 7 मार्च तक सुबह 7 से 9 तक होगी.

इसके चलते वन विहार में सुबह 6.30 से 10 बजे तक पर्यटकों को एंट्री नहीं मिलेगी. इसके बाद टूरिस्ट शाम 6.30 बजे तक यहां घूम सकेंगे तो अगर आप भी मानव संग्रहालय या फिर वन विहार जाने वाले है तो जानें से पहले टाइमिंग जरूर चेक कर लें.

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…