बंसल इंस्टिट्यूट में “विज्ञान उत्सव 2025” का आयोजन

बंसल-इंस्टिट्यूट-में-“विज्ञान-उत्सव-2025”-का-आयोजन

भोपाल। बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर दो दिवसीय विज्ञान उत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान उत्सव का शुभारम्भ दिनांक 27 फ़रवरी को बंसल समूह के सह-सचिव डॉ. संजय जैन के द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने विज्ञान के महत्व को बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का प्रथम दिवस “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनिकों” पर केंद्रित था, जिसके लिए महावि‌द्यालय में प्रोजेक्ट एक्सहिबिशन, रंगोली एवं रील्स प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। यह आयोजन बी.आई.एस.टी निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में 29 प्रोजेक्ट, 20 रंगोली एवं 35 रील्स के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

bansal1

दिनांक 28 फ़रवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। विज्ञान उत्सव के इस चरण का आरम्भ बी.आई.एस.टी निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात विशेष वक्ता पंकज चड्ढा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो ने अपने वक्तव्य में इसरो की शुरुआत तथा इसरो द्वारा प्रक्षेपित विभिन्न उपग्रहों के बारे में जानकारी प्रदान की और साथ ही भारत कि विकास यात्रा में स्वदेशी तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया।

bansal2

इसी क्रम में पंकज चड्‌ढा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अनूप प्रताप सिंह, डॉ. पियूष कुमार जैन एवं एच. आर स्वाति सिन्हा रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…