मध्य प्रदेश में करप्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, 5 हजार की घूस लेते ITI का बाबू गिरफ्तार

मध्य-प्रदेश-में-करप्शन-के-मामले-थमने-का-नाम-नहीं-ले-रहे,-5-हजार-की-घूस-लेते-iti-का-बाबू-गिरफ्तार

कटनी
मध्य प्रदेश में करप्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला कटनी जिले से सामने आया है। जहां आईटीआई के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि बाबू ने प्रशिक्षण अधिकारी से घूस मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, कटनी के शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ आनंद चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आईटीआई में सहायक (सहायक ग्रेड-3) के पद पर काम करने वाले संदीप कुमार ने रिश्वत की मांग की है। आनंद चौधरी ने बताया कि वेतन वृद्धि, एरियर की राशि का बिल करने और भुगतान करने के बदले 6000 की घूस मांगी थी।
ये भी पढ़ें: EOW की बड़ी कार्रवाई: सब इंजीनियर और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते दबोचा, दोनों को एक साथ किया ट्रैप, इस काम के बदले मांगी थी घूस

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के आधार पर सहायक संदीप कुमार को ट्रैप किया। संदीप को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आपको बता दें कि यह शासकीय आईटीआई कटनी के एनकेजे इलाके में स्थित है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…