रायपुर में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत

रायपुर-में-हिट-एंड-रन-का-मामला,-तेज-रफ्तार-कार-ने-पैदल-जा-रहे-व्यक्ति-को-मारी-टक्कर,-हुई-मौत

रायपुर

 राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…