तेज रफ्तार XUV डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई, 5 लोगों की मौत

तेज-रफ्तार-xuv-डिवाइडर-तोड़कर-ट्रक-से-टकराई,-5-लोगों-की-मौत

रायपुर,

राजधानी रायपुर के आरंग NH पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में जा रही XUV कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में XUV सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां XUV कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पांचों लोग अपनी जान गवां चुके थे।

मृतकों की पहचान उरला रायपुर के निवासी के रूप में हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि XUV की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एक परिवार के थे सभी मृतक
    पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी पांच लोग एक ही परिवार के थे। वे रायपुर से बाहर कहीं जा रहे थे। तभी अचानक कार के टायर में ब्लास्ट हो गया।
    टायर फटने के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और वह डिवाइडर क्रॉस करके विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना के बाद रोड सुरक्षा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…