अंबिकापुर : रोजगार से समृद्धि की ओर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जगदीश गुप्ता बने सफल उ

अंबिकापुर-:-रोजगार-से-समृद्धि-की-ओर,-प्रधानमंत्री-रोजगार-सृजन-कार्यक्रम-से-जगदीश-गुप्ता-बने-सफल-उ

अंबिकापुर
सरकार द्वारा सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर कई युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है जगदीश गुप्ता की, जिन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपना बेकरी व्यवसाय सफलतापूर्वक स्थापित किया और अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सफल रहे।

लकड़ी के भट्ठे से आधुनिक मशीन तक का सफर
अम्बिकापुर के मायापुर में रहने वाले जगदीश गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने अपने बेकरी व्यवसाय की शुरुआत एक साधारण लकड़ी के भट्ठे से की थी, पारंपरिक तरीके से काम करने में अधिक समय और मेहनत लग रहा था। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में इन्टरनेट के माध्यम से जानकारी मिली । उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय से संपर्क किया और योजना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये का लोन लेकर अपने बेकरी व्यवसाय को आधुनिक रूप देने के लिए नई मशीनें खरीदीं। जिससे उत्पादन में तेजी आई और व्यापार में वृद्धि हुई। आज उन्होंने अपने बेकरी उद्योग में 10 लोग को रोजगार दिया हैं।

पीएमईजीपी के तहत मिला 10 फीसदी अनुदान
जगदीश गुप्ता बताते हैं कि उनका व्यवसाय अब मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। बेकरी संचालन से सालाना तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक की बचत हो रही है। उन्होंने  बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें लोन पर 15 प्रतिशत का अनुदान मिला, जिससे उनकी आर्थिक बोझ कम हुआ। जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है। जगदीश गुप्ता जैसे सफल उद्यमी लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ  छोटे उद्योगों की स्थापना कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…