जिला भोपाल आबकारी कंट्रोलर गोयल ने की बड़ी कार्यवाही

जिला-भोपाल-आबकारी-कंट्रोलर-गोयल-ने-की-बड़ी-कार्यवाही

भोपाल

 कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर श्री एच. एस. गोयल के नेतृत्व में देर रात्रि को  नीलबड़,रातीबड़ क्षेत्र के साक्षी ढाबा,वन माल्ट,हंगरी हट,हाइड आउट, ट्री चैप्टर,वाइट आर्किड, आदि होटल/ ढाबों पर दबिश दी जाकर अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल  31 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।वहीं एक दिन पहले गुरुवार को बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में अलग अलग जगह दबिश दी जाकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया उनसे 4 पेटी देशी मदिरा एवं लगभग 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी ।
आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी ।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…