मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-दिव्यांग-जन-को-देख-उज्जैन-में-रुकवाया-काफिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला

दिव्यांगजन से चर्चा कर, दिया मदद का आश्वासन

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय बाहर खड़े दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे।दिव्यांग लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांग लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…