मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी रंगपंचमी की बधाई

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-प्रदेशवासियों-को-दी-रंगपंचमी-की-बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशावासियों को रंग पंचमी की मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि रंगपंचमी, आनंद और उत्साह का पावन पर्व है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि हमारे जीवन के सारे कलुषित रंग निकलें, चटख बसंती रंग के साथ हम अपने जीवन की नई यात्रा आरंभ करें।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रंगों का ये उल्लास सभी के जीवन में खुशियां भर दे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रेम-सौहार्द्र और उमंग से भरा यह पर्व सबके जीवन में उल्लास और सुख-समृद्धि लेकर आए।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रंगपंचमी के अवसर पर अशोकनगर जिले के करीला धाम और इन्दौर व उज्जैन की प्रसिद्ध गेर में शामिल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…