मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-बिहार-के-स्थापना-दिवस-पर-दीं-शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शांति, संघर्ष और संस्कार की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बिहार राज्य निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान रचता रहे, जन-जन के जीवन में खुशहाली आए।

बिहार का स्थापना दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनने पर मनाया जाता है।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…