मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत विवाह में शामिल सविता भाबोर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

इन्दौर
झाबुआ जिले के गोपालपुरा ग्राम में मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत “मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना” के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम नवगांव तहसील झाबुआ की सविता भाबोर ने कहा कि मुख्यमंत्री की कन्या विवाह/निकाह योजना” के तहत मैने पंजीयन कराया व इस योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैं एक कृषक परिवार से हूं मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह में समस्या उत्पन्न हो रही थी । परंतु राज्य शासन द्वारा प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गयी। इस योजना से हमें आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

उन्होंने इस योजना का संचालन करने के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है और कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सहयोग प्रदान कर रही हैं।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…