विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में

विक्रमोत्सव का आयोजन 30 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में
विक्रमोत्सव में सुनील रावत देगे सम्राट विक्रमादित्य की नाट्य प्रस्तुति

सिंगरौली
कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने बताया कि विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ ईसवी कलैण्डर 30 मार्च 2025 को हो रहा है। जिला स्तर पर विक्रमोत्सव समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में प्रातः 10 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रम्ह ध्वज का वंदन के साथ किया जायेगा। समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया जायेगा। एवं विक्रम संवत की भूमिका के बारे मे अवगत कराने के साथ ही कलाकरो के द्वारा नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य“ का मंचन किया जायेगा।
      कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर सूर्य उपासना आयोजन अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन  श्री सुनील रावत एवं नाट्य दल के सदस्यों के द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा उक्त सम्पूर्ण समारोह हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.बी सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…