आवासीय वर्कशॉप में बताया मौन से आत्म पोषण एवं आत्म संवर्धन होता है

ग्वालियर
राज्य आनंद संस्थान द्वारा ग्वालियर, मुरैना एवं भिंड जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों के साथ आवासीय वर्कशॉप सह आनंदम सहयोगी मूलभूत प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय पर्यटन यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में किया गया। कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विभिन्न टूल्स के माध्यम से स्वयं से जुड़कर, स्वयं को जानने और ईमानदारी से शांतिमय, आनन्दमय जीवन जीने की प्रक्रिया को अपने अनुभवों के द्वारा समझाया गया। साथ ही स्वयं की गहरी समझ बढ़ाने के लिए स्वयं को जानने के अभ्यास, आत्मपोषण एवं शांत समय के द्वारा कराए गए।

कार्यक्रम में हेमंत त्रिवेदी, डॉ रूपा आनंद, प्रेमांजलि त्रिवेदी, अंशुमान शर्मा, केके बुटोलिया इत्यादि मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। मास्टर ट्रेनर भारती शाक्य, गजेंद्र सरकार, आनंदम सहयोगी,रेशमा बानो हाशमी,डॉ रेखा श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम के सत्र में जिला आयुष अधिकारी डॉ मंगल सिंह यादव, डॉ चंद्रशेखर बरुआ, इंजी.अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित रहकर अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। आभार जिला समन्वयक आनंद विभाग हेमंत त्रिवेदी ने किया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…