केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्यातिथ्य में होंगे विक्रमोत्सव के अंर्तगत चैत्र प्रतिपदा पर आयोजित विशेष कार्यक्रम

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विक्रमोत्सव के विशेष कार्यक्रम सहित इसी दिन उज्जैन में आयोजित अन्य सभी कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं अन्य आमंत्रित अतिथिगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत चैत्र प्रतिपदा पर विशेष कार्यक्रम सहित महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल उज्जैन का उद्घाटन एवं श्रीमहाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…