उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विक्रमोत्सव-2025 का भव्य आयोजन 30 मार्च को गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विक्रमोत्सव का आयोजन युवा पीढ़ी को सम्राट विक्रमादित्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की सीख देगा। इसी दिन से जल गंगा अभियान भी प्रदेशभर में शुरू होगा, जो 3 महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विक्रमादित्य के आदर्शों को आत्मसात करने की स्वर्णिम पहल है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…