उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापित किया

भोपाल

उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल ने हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विक्रमोत्सव_2025 के तहत “ब्रह्म ध्वज” स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कम वजन वाले बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार “सुपोषण किट” प्रदान की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिले में मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के “जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण वाहन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के बाद स्थानीय ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री शुक्ल का सम्मान किया।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, राजेश वर्मा और पूर्व विधायक संजय शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…