उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ

भोपाल

उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में “कैथ लैब” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…