उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया

प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की कर रही है मदद

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि दुर्घटना में मध्यप्रदेश के कई श्रमिकों की मृत्यु तथा कुछ श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि इस विकट घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुजरात सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों की हरसंभव सहायता के लिये हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…