स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, गाडरवारा नगरपालिका में एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रस्ताव पारित

भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगरपालिका की बैठक में सर्व-सम्मति से एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। इसका उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश में विकास की निरंतरता बनी रहे। बैठक में गाडरवारा शहर के विकास और निर्माण कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक, नगरपालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…