सलकनपुर दर्शन कर लौट रहे परिवार एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई स्कूटी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची घायल

सलकनपुर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। देवी धाम सलकनपुर में मंदिर रोड पर भैरव घाटी के समीप एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई,  जिसमें रियांश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी पत्नी और बच्ची घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक रियांश चौधरी एवं उनकी पत्नी स्मिता चौधरी एवं बेटी स्कूटी द्वारा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भोपाल पिपलानी निवासी रेयांश चौधरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी स्मिता चौधरी एवं उनकी बेटी को चोट आई है, जिनका रेहटी प्राथमिक उपचार कर होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…