ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया, इसके विरोध में प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस, कार्यकर्ता को नहीं दफ्तर

इंदौर
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसी ने इस केस से जुड़ी 661 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया था। लेकिन इंदौर में कांग्रेस के संगठन ने जो किया, उससे पार्टी की किरकिरी हो गई। दरअसल कांग्रेस की इंदौर इकाई ने प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से ईडी दफ्तर के बाहर एकत्र होने की अपील की थी।

शिफ्ट हो चुका है ईडी दफ्तर
लेकिन पार्टी ने जिस दफ्तर का पता दिया था, वहां से ईडी दफ्तर काफी पहले ही शिफ्ट हो चुका था। लेकिन पार्टी के आदेशानुसार कुछ कांग्रेस नेता ईडी के पुराने दफ्तर पहुंच भी गए। तब पता चला कि दफ्तर को कबका शिफ्ट हो चुका है।
आनन-फानन में प्रदर्शन का स्थान बदला गया। अब कांग्रेस के इस प्रदर्शन से ज्यादा किरकिरी की चर्चा हो रही है। भाजपा ने भी इसे लेकर कांग्रेस की चुटकी ली है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सालूजा ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

 

  • Related Posts

    उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे CM मोहन यादव, विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा; गौमाता का लिया आशीर्वाद

    दीपावली के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया पूजन, गौसेवा और संरक्षण का दिया संदेश प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और दीपावली की दी शुभकामनाएं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

    मुरैना जिला अस्पताल से नशा तस्करी का आरोपी फरार, कैदी वार्ड में सोते रहे पुलिस जवान; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। 232 किलो डोडा-चूरा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार जसवीर सिंह बग्घा अस्पताल के…