आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय बुरा फंसे, पुलिस ने मामला किया दर्ज

छिंदवाड़ा

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में परासिया नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह मामला भाजपा नेता और पार्षद अनुज पाटकर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पाटकर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार की महिलाओं के बीच हुई एक निजी बातचीत की ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनका आरोप है कि यह क्लिप नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय द्वारा वायरल की गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शुक्रवार को विनोद मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। परासिया डीएसपी जितेन्द्र जाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और नियमानुसार अगली कार्रवाई की जा रही है।

उधर, नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में किसी भी मामले की जानकारी नहीं है और जब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विनोद मालवीय सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे हों। वर्ष 2021 में भी उनके खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वे न्यायिक हिरासत में भी रह चुके हैं।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…