आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आरोग्यता का है वरदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई हैं। इससे जनसामान्य का आर्थिक बोझ कम हुआ है, यह उनके लिए एक प्रकार से आरोग्यता का वरदान है। यह योजना स्वस्थ भारत- समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के इस अमूल्य उपहार के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…