सीएम डॉ मोहन ने बाबा रामदेव से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, योग गुरु ने सिंहस्थ 2028 के लिए दिया आशीर्वाद

उज्जैन

 योग गुरु बाबा रामदेव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में उत्साहवर्धन किया और सफलता की कामना की। इस पर राज्य के मुखिया सीएम डॉ मोहन यादव ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया।

योग गुरु बाबा रामदेव आज यानी के बुधवार को उज्जैन पहुंचे। जहां बाबा ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में शामिल हुए। बता दें कि, इस दौरान रामदेव ने नंदी हॉल से भस्म आरती का दर्शन किया और पूरे समय ‘जय श्री महाकाल’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। वहीं आरती के बाद योग गुरु ने मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
बाबा रामदेव ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

इसके बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेवा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही शाल, श्री फल और भगवान महाकाल की तस्वीर भी भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन के स्थानीय विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे।

वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में उत्साहवर्धन किया और सफलता की कामना की। इस पर राज्य के मुखिया सीएम डॉ मोहन यादव ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…