मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के रानी बाग़ स्थित निवास में स्व. नरेंद्र सलूजा के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस गहन दुख को सहन करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। ज्ञात रहे कि श्री सलूजा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…