हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्य 15 जून तक करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों को 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। रीवा के राज निवास सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में गति देने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौधाम में पानी की उपलब्धता तथा गौवंश के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से पड़ताल कर आवश्यक निर्देश दिये। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…