रेलवे सुरक्षा जागरूकता के लिए छोटा भीम बनेगा भारतीय रेल का नया साथी

भोपाल

 रेलवे सुरक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में एक अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत देश के लोकप्रिय एनिमेटेड पात्र ‘छोटा भीम’ को रेलवे सुरक्षा संदेशों के प्रचार के लिए शामिल किया गया है।

प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो ग्रीन गोल्ड एनीमेशन प्रा. लि. के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव चिलकलापुडी द्वारा छोटा भीम ब्रांड की ओर से इस सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार हाल ही में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) में सम्पन्न हुआ। इस समझौते के तहत अब रेलवे के विभिन्न सुरक्षा अभियानों में छोटा भीम और उसके साथी पात्रों का उपयोग किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी एक वर्ष की अवधि में छोटा भीम एवं उसके पात्रों को प्रिंट, डिजिटल, टेलीविजन, रेडियो, पोस्टर, स्कूल कार्यक्रमों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए रेलवे सुरक्षा के संदेश प्रसारित करने हेतु इस्तेमाल किया जाएगा। इस सहयोग का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों और परिवारों के बीच रेलवे परिसर में सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

यह देखा गया है कि छोटा भीम की लोकप्रियता न केवल देशभर में बल्कि वैश्विक स्तर पर बच्चों में अत्यधिक है, और इस वजह से यह अभियान जनसंचार के दृष्टिकोण से अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकता है।

 यह सहयोग भारतीय रेल की रचनात्मक पहुंच को जनमानस तक पहुंचाने का एक अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से रेलवे सुरक्षा शिक्षा को न केवल रोचक बनाया जा सकेगा, बल्कि छोटे बच्चों को भी इसे सहज रूप से समझाया जा सकेगा।

यह अभियान रेलवे की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत जनहित में जागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि रेलवे परिसर में हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…