सोशल मिडिया ग्रुप पर पहलगाम हमले पर किया पोस्ट, ट्रेनर ने कैंसिल किया मेंबरशिप

इंदौर

 मध्य प्रदेश के इंदौर में पहलगाम में हुए अटैक पर पोस्ट करना एक शख्स को महंगा पड़ गया. दरअसल, इस शख्स ने अपने जिम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया था. युवक ने एक पोस्ट किया, जिसमें भड़काऊ बातें थी. इसके बाद जिम के संचालकों ने उसका मेंबरशिप ही कैंसिल कर दिया. शहर के विजय नगर इलाके के गोल्ड जिम का ये पूरा मामला बताया जा रहा है. दरअसल, अजय वर्मा पिछले कई साल से गोल्ड जिम के मेंबर है. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया और इस अटैक में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए जिम के WhatsApp ग्रुप में एक पोस्ट किया था.

अजय वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नाम पूछो पेट पर लात मारो… नाम पूछो काम से निकालो… नाम पूछो सामान मत खरीदो… नाम पूछो टैक्सी कैंसिल कर दो… नाम पूछो और पूर्ण बहिष्कार कर दो…  1 से 2 हफ्ते परेशानी होगी, लेकिन नतीजे बहुत अच्छे आएंगे.’

मैनेजर ने दी धमकी

WhatsApp ग्रुप पोस्ट के बाद हड़कंप मच गया. अजय ने आरोप लगाया है कि पोस्ट देखने के बाद जिम के मैनेजर काफी नाराज हो गए. फिर मैनेजर नितिन और रोहित ने उनके सात अभद्रता की. इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई. सिर्फ इतना ही नहीं उनके जिम की मेंबरशिप भी कैंसिल कर दी गई है. अब इस पूरे मामले को लेकर अजय ने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है.

अजय वर्मा ने आरोप लगाया है कि इस जिम के अंदर कुछ गतिविधियां लव जिहाद की भी संचालित की जा रही है. गोल्ड जिम में कई मुस्लिम जिम ट्रेनर भी मौजूद हैं. फिलहाल जिम मैनेजर और संचालक के खिलाफ पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवाई है. विजय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…